37.6 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एजेंसी मालिक पवन वर्मा गिरफ्तार

Must read

गोरखपुर। जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के मामले में जिला पूर्ति विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसी मालिक पवन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
महंगे दामों पर बेच रहे थे सिलेंडर
जानकारी के अनुसार आशीष गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा पर आरोप है कि वह एजेंसी से सिलेंडर निकालकर उन्हें बाजार में अधिक कीमत पर बेच रहे थे। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद जिला पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच में सामने आई कालाबाजारी
जांच के दौरान टीम को गैस सिलेंडरों की अनियमित बिक्री के प्रमाण मिले। इसके बाद पवन वर्मा और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने कन्हैया इंडियन गैस सर्विस नामक एक अन्य गैस एजेंसी को भी सील कर दिया। इस एजेंसी पर भी सिलेंडरों को तय कीमत से अधिक दाम पर बेचने का आरोप है।
प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और उपभोक्ताओं के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article