37.6 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

भीषण सड़क हादसा, महिला समेत दो की मौत

Must read

मैनपुरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला कवर के पास एक बाइक को ट्रैक्टर और कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े।
महिला और बेटे की मौके पर मौत
हादसे में बाइक पर सवार महिला और उसके एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला का पति और दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article