27 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

रिश्वत लेते तहसीलदार का पेशकार गिरफ्तार, फौती दर्ज करने के नाम पर मांगे थे 25 हजार

Must read

कासगंज: कासगंज जिले में एंटीकरप्शन टीम (Anti-Corruption Team) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाली तहसील परिसर में तहसीलदार (Tehsildar) के पेशकार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पटियाली तहसील में तैनात पेशकार बृजेश यादव एक किसान से फौती में नाम दर्ज कराने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। लंबे समय से परेशान किसान ने इसकी शिकायत एंटीकरप्शन टीम से की थी।

शिकायत के आधार पर टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और जैसे ही किसान ने आरोपी को रिश्वत की रकम दी, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पटियाली कोतवाली लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article