27 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

जुम्मे की नमाज और ईद को लेकर प्रशासन सतर्क, कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व धर्मगुरुओं संग बैठक

Must read

शाहजहाँपुर – आगामी जुम्मे की नमाज और ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भाग लिया।बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पर्व के मद्देनज़र जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में नियमित गश्त जारी रखने को कहा गया।इसके साथ ही प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में उपस्थित मुस्लिम धर्मगुरुओं से भी अपील की गई कि वे समाज के लोगों को पर्व को भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने के लिए प्रेरित करें।

साथ ही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने तथा ऐसी किसी भी सूचना की तुरंत प्रशासन या पुलिस को जानकारी देने के लिए कहा गया।इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (एफआर), अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और मुस्लिम धर्मगुरु उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article