37.2 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव का असर भारत में भी, कई राज्यों में रसोई गैस सप्लाई प्रभावित

Must read

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। देश के कई राज्यों से रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं और बुकिंग के बाद भी सिलेंडर मिलने में कई-कई दिन लग रहे हैं। कुछ स्थानों पर लोगों को लंबी कतारों में लगकर सिलेंडर का इंतजार करना पड़ रहा है।

कुछ इलाकों में यह भी शिकायतें सामने आई हैं कि गैस सिलेंडर ब्लैक मार्केट में 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक बेचे जाने की बात कही जा रही है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

हालांकि सरकार और प्रशासन का कहना है कि देश में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक खरीदारी से बचें।
फिलहाल प्रशासन आपूर्ति व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है और वितरण प्रणाली को सुचारू रखने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article