संभल। जनपद के कुड़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के वलकरनपुर गांव में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को मुख्य वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।


