फर्रुखाबाद । ईद की आहट से बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग बाजार में कपड़ों के साथ खानपान की चीजों की दुकानोंकी जमकर खरीदारी शुरू कर चुके हैं। बताते चलें कि ईद का मुकद्दस त्यौहार इक्कीस मार्च को होगा। वहीं रमजान का आखिरी जुमा 20 मार्च को होगा दोनों ही तारीखों को लेकर बाजार में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। मांग के हिसाब से दुकानदारों ने भी माल मंगाया है।
शहर के नेहरू रोड बाजार, रेलवे रोड, पक्का पुल, लिंजी गंज, टाउन हाल के बाहर वाली सड़क, आदि स्थानों के बाजारों में काफी रौनक है। दुकानदार कासिफ खान ने बताया कि बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकानों पर देखने को मिल रही है। ईद पर सेवई का खास महत्व है। इसलिए जगह जगह सजी सेवइयों की दुकानों पर भी खूब बिक्री हो रही है। वही चूड़ी बाजार में लोग खरीदारी करते दिख रहे है। बाजार में भीड बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुये है।मुस्लिम समाज के लोगों में काफी उत्साह है। लोग रोजा रखकर इबादत कर रहे है। तीस रोजे पूरा होने के बाद चाँद दिखने पर ईद मनाई जायेगी।
ईद के अवसर पर बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी नये कपड़े खरीदते हैं।महिलाओं द्वारा सलवार, सूट, बुर्का सहित अन्य कपड़ों की खरीदारी करती हैं। रोजा इफ्तार के बाद महिलाएं और पुरूष खरीदारी के लिए बाजार में पहुंच रहे है। ईद पर लोगों की कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा नई चीजें खरीदें। यही वजह है कि लोग कपड़े, जूते, इतर आदि सामानों की खरीदारी कर रहे है। सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।
दुकानदारों का कहना है कि भले ही मंहगाई बढ़ी है, लेकिन लोग जमकर खरीदारी कर रहे है। सैलानी,कुर्ता, नस्यरा कट, विकनकारी सूट, कॉटन कुर्ती प्लाजो जयपुरी सूट, अनारकली गाउन, अनारकली सूट, कॉटन लोन आदि परिधानों की मांग ज्यादा है। रेडीमेड कुर्ता पायजामा की बिक्री खूब हो रही है। फुट वियर दुकानदार फजील अहमद ने बताया कि हर रेंज में जूता और चप्पल उपलब्ध है। कोल्हापुरी चप्पल ओर बच्चों के लिए स्टॉक आगरा और दूसरे जिलों से मंगाया है।के साथ ही कंगन और कॉस्मेटिक का सामान भी खूब बिक रहा है।कुर्ता-पायजामा का कपड़ा खरीदने के लिए पुरूषों की भीड़ बड़ा बाजार सहित अन्य बाजारों में देखी जा रही है।
कपड़े के बड़े व्यापारी विनय अग्रवाल अलीगंज वाले, व्यापारी नेता संजय गर्ग रामौतार, शानू गुप्ता ने बताया कि ईद पर युवाओं में कुर्ता पायजामा को लेकर क्रेज दिख रहा है। लोग कुर्ता पजामा बनवाने के लिए कपड़ा खरीद रहे हैं वहीं रेडीमेड बाजार में नये-नये डिजाइन के कुर्ता पायजामा बाजार में आये हुये है।


