37.2 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

मध्यपूर्व तनाव का असर? गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, एजेंसियों पर लंबी कतारें

Must read

गाजियाबाद। मध्यपूर्व में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच गाजियाबाद में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है। कई गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं और लोग घंटों लाइन में खड़े होकर सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में भी परेशानी आ रही है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग करने के बाद भी सिलेंडर समय पर नहीं पहुंच रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हो सकी है। इससे घरों में खाना बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

गैस एजेंसियों के बाहर बढ़ती भीड़ के कारण अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। उपभोक्ता सुबह से ही एजेंसियों के बाहर पहुंचकर सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि प्रशासन की ओर से पहले कहा जा चुका है कि प्रदेश में गैस की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। अधिकारियों का कहना है कि वितरण व्यवस्था को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article