37.2 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

दबंग की हैवानियत, युवक को कार की खिड़की में फंसाकर 100 मीटर तक घसीटा

Must read

कानपुर। शहर के गुजैनी इलाके में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक को कार की खिड़की में फंसाकर करीब 100 मीटर तक घसीटने की घटना सामने आई है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना रामगोपाल चौराहे के पास की है।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दबंग ने युवक को कार की खिड़की में फंसा लिया और कार तेज गति से आगे बढ़ा दी। इस दौरान युवक सड़क पर घिसटता हुआ करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया।

घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article