25.4 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

योगी सरकार बड़ी सौगात: 97 करोड़ से बनेगा रेल ओवरब्रिज, वित्त मूल्यांकन समिति नें दिया अनुमोदन

Must read

– ठंडी सड़क स्थित देवरामपुर क्रॉसिंग पर बनेगा 2 लेन आरओबी, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

– बोले शहर विधायक,बहुत जल्दी शासनदेश भी हो जाएगा जारी

लखनऊ /फर्रुखाबाद। जिले और शहरवासियों को लंबे समय से ठंडी सड़क स्थित ढिलावल देवरामपुर रेल क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने वाली है। पूर्वोत्तर रेलवे के कानपुर–कासगंज रेल सेक्शन के अंतर्गत ठंडी सड़क स्थित देवरामपुर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 154 स्पेशल तथा नीम करौरी रेलवे स्टेशन के पास क्रॉसिंग संख्या 09 स्पेशल पर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। विभाग अपर सचिव अजय चौहान नें मंगलवार को वित्त मूल्यांकन समिति में योजना का प्रयोग अनुमोदन करा दिया जिसके बढ़ अगले वित्तीय वर्ष में निर्माण कर शुरू होने के संकेत हो गए हैं। सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी नें बताया की उन्होंने योजना को पिछले वर्ष थी स्वीकृति जिला दी थी वित्त मूल्यांकन समिति में होना बाकी राह गया था जो आज हो गया है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिले की जनता की ओर से विशेष धन्यवाद दिया है।

सरकार नें इस परियोजना के लिए व्यय वित्त समिति ने 97.07 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। स्वीकृति 10 मार्च 2026 को प्रदान की गई। इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर के भीतर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारीयों नें बताया सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जो उत्तर प्रदेश विधान सभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सभापति भी हैं, के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिली है। विधायक द्वारा इस विषय में मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से कई बार मुलाकात कर परियोजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया गया था। साथ ही राज्य सेतु निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को भी कई बार तलब कर कार्यवाही को गति देने के निर्देश दिए गए थे।

1013.71 मीटर लंबा होगा सेतु

प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु की कुल लंबाई 1013.71 मीटर होगी। यह सेतु दोनों रेलवे क्रॉसिंगों के ऊपर संयुक्त रूप से बनाया जाएगा। आम जनता के सुगम आवागमन के लिए सेतु के दोनों ओर रैम्प भी बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त रेलवे की ओर से दोनों क्रॉसिंगों पर अंडरपास बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

अक्सर बंद रहती हैं क्रॉसिंग, लगता है लंबा जाम

फर्रुखाबाद शहर के भीतर स्थित ये दोनों रेलवे क्रॉसिंग अक्सर बंद रहती हैं, जिसके कारण शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को घंटों तक यातायात बाधित होने की समस्या झेलनी पड़ती है। आरओबी बनने के बाद यातायात सुचारु हो जाएगा और शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि व्यय वित्त समिति द्वारा 10 मार्च 2026 को परियोजना को मंजूरी दे दी गई है और शीघ्र ही शासनादेश जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।

परियोजना एक नजर में

स्थान: फतेहगढ़–फर्रुखाबाद मार्ग

रेलवे क्रॉसिंग: 154 स्पेशल व 09 स्पेशल

निर्माण: 2 लेन रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी)

कुल लागत: 97.07 करोड़ रुपये

सेतु की लंबाई: 1013.71 मीटर

स्वीकृति तिथि: 10 मार्च 2026

उद्देश्य: शहर में लगने वाले जाम से राहत

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article