25.4 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

जमीन के चार गुने से कम मुआवजे पर जमीन नहीं देंगे किसान

Must read

भाकियू के होली मिलन में याद किये गये बाबू राजेन्द्रनाथ कटियार

फर्रुखाबाद: भारतीय किसान यूनियन टिकैत (Bharatiya Kisan Union Tikait) के जिला कार्यालय नेकपुर चौरासी पर होली मिलन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजय कटियार के पिता कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व .राजेन्द्रनाथ कटियार की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया।

किसानों ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जिसमें बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि बाबू जी गरीबों और मजलूमों के मसीहा थे वह हमेशा गरीबों और मजलूमों की लड़ाई लड़ा करते थे ।

जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि हम तीनों भाई बाबू जी के पदचिन्हों पर चल रहे हैं जिस तरह से बाबू जी पंक्ति में आखरी छोर पर बैठे व्यक्ति के साथ थे उसी तरह हम भी हर गरीब और मजलूमों के साथ हूं। और उनकी मदद करता रहूंगा।

उन्होंने आगे बोलते कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों जा रही जमीन का मुआवजा बाजार भाव का चार गुना ही चाहिए। इससे कम पर किसान अपनी जमीन नहीं देगा |

इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे | कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव सुशील दीक्षित बाबा जी ने की और संचालन गोपी शाक्य जिला प्रवक्ता ने किया | इस अवसर पर कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार,अशोक यादव,संजीव सोमवंशी,जिला महासचिव अभय यादव,युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत,जिला संगठनमंत्री अरविंद गंगवार, विजय सिंह शाक्य,जगन्नाथ शाक्य,जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार,जिला सचिव पुजारी कटियार,बिजनेश यादव,सुग्रीव पाल,अजयपाल यादव कायमगंज तहसील अध्यक्ष कश्मीर गंगवार, तहसील अमृतपुर अध्यक्ष अनीस सिंह सोमवंशी,बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य,राजेपुर ब्लॉक अध्यक्ष टिंकू यादव,मोहम्मदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष राजीव उर्फ बड़े यादव,नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष अंकेश गंगवार,अजीत सोमवंशी हिमांशु राजपूत, बबलू खटीक,संजय सिंह रमेश राठौर,रजत गंगवार,मोनू यादव,अमित कठेरिया,प्रेम चंद्र यादव,राघवेंद्र सिंह डंपी यादव,सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे |

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article