फतेहचंद्र वर्मा बोले—2027 चुनाव में भाजपा को मजबूत करने के लिए जुटेंगे युवा कार्यकर्ता
फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने फर्रुखाबाद शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शुभ दीक्षित सहित कई युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों में विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रही है। वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भारत आज मजबूती के साथ खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शुभ दीक्षित, गौरव शर्मा, अविरल मिश्रा, हृदयांश तिवारी, ऋतिक, स्वास्थ्य, रामजी दुबे, अंशुमान दीक्षित, राघवेंद्र शुक्ला, अनमोल मिश्रा, शिवेंद्र चौहान सहित कई युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सभी युवा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी है और संगठन के विस्तार के साथ ही कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतरकर पार्टी को और मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री सुनील रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र आर्य, पूर्व सभासद डब्बू अग्निहोत्री, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, तोषित प्रीत सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, अभिषेक बाथम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


