39.8 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

सातनपुर मंडी में आवक घटी, दागी आलू से बिगड़े हालात

Must read

फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में मंगलवार को आलू की आवक पिछले दिवस की तुलना में कम दर्ज की गई। मंडी में लगभग 180 मोटर आलू की आमद हुई। भाव की बात करें तो निबल चेचक आलू 201 से 301 रुपये प्रति कुंतल, गड्ड व सामान्य छट्ठा 301 से 401 रुपये, सुपर छट्ठा 401 से 451 रुपये में बिका। वहीं हालैंड आलू 551 से 651 रुपये गड्ड तथा हालैंड छट्ठा 651 से 751 रुपये प्रति कुंतल के भाव पर बिकता रहा।
पिछले दो दिनों में बढ़ी तेज गर्मी और धूप के कारण खेतों से निकला काफी आलू दागी (डैमेज) हो गया। मंडी में आज करीब 60 प्रतिशत दागी आलू पहुंचने से स्थिति और बिगड़ गई। व्यापारियों के अनुसार दागी आलू को औने-पौने दामों पर खरीदे जाने से बाजार पर भी नकारात्मक असर पड़ा।
मंडी परिसर में सैकड़ों कुंतल दागी आलू सड़ने से दुर्गंध फैलने लगी है। खराब माल के कारण कई ट्रालियां बिना बिक्री के ही वापस लौट गईं।
आढ़तियों ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि आलू को छाया में सुरक्षित रखकर धीरे-धीरे मंडी में बिक्री के लिए लाएं। जल्दबाजी में माल मंडी लाकर औने-पौने दामों में बेचने से किसानों को ही नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article