28.9 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026

पंचायत के बहाने बुलाकर युवक से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Must read

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पंचायत के बहाने बुलाकर युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कस्बा गांधी नगर (किलमापुर) निवासी विक्की चन्देल पुत्र सत्येन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे करथिया निवासी जय चन्देल पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह उर्फ गुड्डू ने फोन कर पंचायत के लिए बुलाया था। इस पर वह अपने चचेरे भाई रिक्की के साथ ग्राम करथिया पहुंच गया।

आरोप है कि वहां पहले से मौजूद जय चन्देल, राजा पुत्र विपिन कुमार उर्फ छोटे लल्लू, आयुष पुत्र विवेक उर्फ बड़े लल्लू तथा विपिन उर्फ छोटे लल्लू पुत्र जदुनाथ सिंह निवासी करथिया ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि जय चन्देल ने फावड़े से वार कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। वहीं राजा ने नीचे गिरने के बाद लोहे की रॉड से मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article