विश्व महिला दिवस पर हुई आमसभा में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय
फतेहगढ़, फर्रुखाबाद। विश्व महिला दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति फतेहगढ़ द्वारा गैलेक्सी गेस्ट हाउस में आमसभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में लगभग एक सौ से अधिक महिलाओं की भागीदारी रही, जिसने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।
सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन पूरी भव्यता के साथ महिला कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में किया जाएगा। इस प्रस्ताव का उपस्थित सभी लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन किया।
बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती सुषमा जाटव को समिति का अध्यक्ष, डॉ. श्रीमती रंजना राणा को महासचिव तथा कु. शिवांगी गौतम को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और अंबेडकर जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
इसके बाद सभी लोग डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल फतेहगढ़ पहुंचे, जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भगवान दास कश्यप, आशाराम बौद्ध, प्रताप नारायण, प्रमोद कुमार, इंजीनियर वेद प्रकाश, आर.सी. गौतम, रमेश चंद कनौजिया, विनोद मैनेजर साहब, चंद्रशेखर, दिनेश कुमार, नरेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, अजय कुमार, अशोक चौधरी, मुकेश कुमार, अशोक कठेरिया, अभिलाष जाटव, रघुवीर कठेरिया, वीरेंद्र कठेरिया, राम नरेश गौतम, प्रभु दयाल, श्रीमती उषा चंद्र, सरोज वाला, रानी सिंह, बीना दयाल, अमृता आर्य, विजय लक्ष्मी बौद्ध, ओम शांति, उपासना मौर्य, रेनू वाला, सोनी, डॉ. प्रभात राव, शिवकिशोर सिंह, वीर सिंह अंबेडकर, सौरव आनंद, संतोष दिवाकर, संजीव सत्यार्थी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार सामाजिक समानता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हैं, इसलिए इस वर्ष अंबेडकर जयंती को महिलाओं के नेतृत्व में मनाना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल है।


