मेधावी छात्राओं को स्कूटी देकर बढ़ाया जाएगा आत्मविश्वास : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि बेटियों के लिए ‘लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ बहुत जल्द शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत स्नातक और परास्नातक के अंतिम वर्ष की मेधावी छात्राओं को पहले चरण में स्कूटी प्रदान की जाएगी। इसके बाद अन्य पात्र छात्राओं को भी चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इससे छात्राओं को कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब बेटियां शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी तो समाज और प्रदेश दोनों का विकास तेज होगा।
बेटियों को मिलेगी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का लाभ


