43.3 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

खेत में मिले महिला के शव का खुलासा

Must read

जेठ-जेठानी और बेटे ने मिलकर की थी हत्या, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। जिले में खेत में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतका के जेठ-जेठानी और उनके बेटे की संलिप्तता सामने आई है।
मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने साजिश के तहत महिला की हत्या की थी। आरोप है कि परिवार के लोगों ने विपक्षियों को फंसाने और बाद में सुलह कराने की योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया था, ताकि मामला किसी और दिशा में चला जाए। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ।
इस मामले में फरधान थाना पुलिस और स्वाट टीम ने कार्रवाई करते हुए जेठानी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article