25.8 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026

भूमाफिया संजीव यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Must read

एसपी कार्यालय से सीओ को जांच के निर्देश, कई मुकदमों का बताया गया आपराधिक इतिहास
फर्रुखाबाद। जनपद में कथित भूमाफिया और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय फर्रुखाबाद से क्षेत्राधिकारी कायमगंज को एक पत्र जारी कर शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एडवोकेट विमलेश कुमार की ओर से एक शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें संजीव यादव पुत्र बालकराम निवासी शरीफपुर छिछनी थाना शमसाबाद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संजीव यादव पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसे पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा भूमाफिया के रूप में भी चिह्नित किया जा चुका है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी के खिलाफ थाना शमसाबाद, कोतवाली कायमगंज और शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाने में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। आरोप है कि उसकी गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना हुआ है।
इस मामले में जिलाधिकारी के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने क्षेत्राधिकारी कायमगंज को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अभिलेखों सहित तीन दिन के भीतर आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाए, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रह सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article