25.8 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026

अदालत में शराब पार्टी, तीन बाबू निलंबित

Must read

रिमांड लेने आए एसआई से मारपीट, जिला जज ने जांच के बाद किया कड़ा एक्शन
बरेली। होली से पहले अदालत परिसर में शराब पार्टी करने और पुलिसकर्मी से मारपीट करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में जिला जज ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन बाबुओं को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी तैयारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट परिसर में तैनात तीन बाबू होली के मौके पर अदालत के अंदर ही शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) किसी आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट पहुंचा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बाबुओं और एसआई के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला जज ने जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों बाबुओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, अदालत जैसी संवेदनशील जगह पर शराब पीने और पुलिसकर्मी से मारपीट की घटना को न्यायिक व्यवस्था की गरिमा के खिलाफ माना गया है। इसी वजह से प्रशासन अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की भी तैयारी कर रहा है।
इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है और न्यायिक अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अदालत की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article