27.3 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

लखनऊ के सहारा शहर में ईडी की छापेमारी

Must read

– करीब चार घंटे तक चली जांच, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डाटा अपने साथ ले गई टीम

लखनऊ। राजधानी के सहारा शहर इलाके में प्रवर्तन निदेशालय (ई डी ) ने छापेमारी की कार्रवाई की। ईडी की टीम ने यहां करीब चार घंटे तक जांच-पड़ताल की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।

जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारी दो गाड़ियों में मौके पर पहुंचे और संबंधित परिसर में पहुंचकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान टीम ने कई कागजों के बंडल और जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले लिए।

इसके अलावा ईडी ने इलेक्ट्रॉनिक डाटा भी जब्त किया, जिसे आगे की जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। अधिकारियों ने दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की।

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की गई है। हालांकि ईडी की ओर से अभी तक इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

छापेमारी के दौरान इलाके में हलचल का माहौल बना रहा और आसपास के लोगों में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही। जांच एजेंसी द्वारा बरामद दस्तावेजों और डाटा के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article