27.3 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

घाटमपुर के बरनाव में दो पक्षों में विवाद, पथराव के बाद पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा

Must read

– नमाज के दौरान पथराव का आरोप, दूसरे पक्ष ने होली में रंग को लेकर कहासुनी बताई वजह

कानपुर। घाटमपुर क्षेत्र के बरनाव गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने आरोप लगाया कि घर में नमाज अदा करने के दौरान उन पर पथराव किया गया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि होली में रंग खेलने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया और पत्थरबाजी की घटना सामने आई।

घटना के दौरान स्थिति और तनावपूर्ण हो गई जब कार सवार युवकों ने एक सिपाही को टक्कर मार दी। आरोप है कि युवकों ने कार से कुचलने का प्रयास भी किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम और एसीपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article