27.3 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, मुनाफावसूली के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव

Must read

– मिडल ईस्ट तनाव के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1100 रुपये सस्ता, चांदी भी फिसली

नई दिल्ली। मिडल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता का असर देश के सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। कारोबारियों की ओर से लगातार दूसरे दिन ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली किए जाने से राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1100 रुपये गिरकर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी की कीमत भी फिसलकर 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

हालांकि बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक परिस्थितियों और भू-राजनीतिक तनाव के कारण आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर से तेजी या उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहता है, इसलिए अब सोमवार को बाजार खुलने के बाद कीमतों में अगला रुख स्पष्ट होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article