34.8 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026

दिल्ली में मेट्रो के दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर का 8 मार्च को उद्घाटन

Must read

– प्रधानमंत्री 8 मार्च सुबह 10 बजे करेंगे उद्घाटन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहेंगी मौजूद
नई दिल्ली। राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो फेज-IV के तहत बनाए गए दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर का 8 मार्च को उद्घाटन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों मेट्रो कॉरिडोर का सुबह 10 बजे उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
उद्घाटन होने वाले कॉरिडोर में मजलिस पार्क–मौजपुर–बाबरपुर मेट्रो कॉरिडोर और दीपाली चौक–मजलिस पार्क मेट्रो कॉरिडोर शामिल हैं। इन परियोजनाओं के शुरू होने से दिल्ली के कई इलाकों में यातायात की सुविधा और बेहतर हो जाएगी।
माना जा रहा है कि इन नए कॉरिडोर के चालू होने से उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही सड़क पर वाहनों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।
दिल्ली मेट्रो प्रशासन का कहना है कि फेज-IV परियोजना के तहत राजधानी में मेट्रो नेटवर्क को और विस्तारित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article