21.1 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026

स्क्रैप गोदामों में भीषण आग, झुग्गियों तक पहुंची लपटें

Must read

– बर्रा 7 इलाके में करीब 35 स्क्रैप गोदाम आग की चपेट में, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
कानपुर। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बर्रा-7 इलाके में स्थित करीब 35 स्क्रैप (कबाड़) गोदामों में आग लगने से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की झुग्गी-झोपड़ियों तक पहुंच गईं, जिससे वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि गोदामों में बड़ी मात्रा में कबाड़ और ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया है।
फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article