28 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

रायबरेली में होली पर शराब बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

Must read

– 1 से 3 मार्च के बीच 13.33 करोड़ की शराब बिक्री, आबकारी विभाग को मिला बड़ा राजस्व
रायबरेली। होली के त्योहार पर रायबरेली जिले में शराब की बिक्री ने इस बार सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। त्योहार के दौरान मात्र तीन दिनों में 13 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकने से आबकारी विभाग को भी भारी राजस्व प्राप्त हुआ है।
आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च से 3 मार्च के बीच जिले में कुल 13.33 करोड़ रुपये की शराब बिक्री दर्ज की गई। त्योहार के चलते शराब की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली और कई दुकानों पर देर रात तक बिक्री जारी रही।
बताया जा रहा है कि होली के अवसर पर अंग्रेजी शराब, बीयर और देसी शराब की मांग में अचानक तेज बढ़ोतरी हुई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शराब की दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।
आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया था। इसके साथ ही सभी लाइसेंसी दुकानों की निगरानी की गई ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
अधिकारियों के मुताबिक रिकॉर्ड बिक्री से सरकार को अच्छा खासा राजस्व प्राप्त हुआ है। विभाग का मानना है कि त्योहारों के दौरान शराब की मांग बढ़ना सामान्य बात है, लेकिन इस बार बिक्री के आंकड़े पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article