34.2 C
Lucknow
Thursday, March 5, 2026

मैनपुरी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह 7 मार्च को

Must read

– आर्य समाज मंदिर में आयोजित होगा कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह होंगे मुख्य अतिथि

मैनपुरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा होली के पावन पर्व के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 7 मार्च 2026, शनिवार को दोपहर 1 बजे आर्य समाज मंदिर, स्टेशन रोड मैनपुरी में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस समारोह में समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। होली मिलन कार्यक्रम में रंग-गुलाल के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी जाएंगी।

समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री देवेंद्र सिंह चौहान करेंगे और कुं. रायवेंद्र सिंह ‘राजू’ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ब्रज प्रदेश श्री दलवीर सिंह तोमर (एड.), राष्ट्रीय संगठन मंत्री राहुल राठौर, रामबाबू कुशवाह, नरेंद्र सिंह राठौर, अशोक सिंह चौहान, अरविंद तोमर, प्रदीप चौहान सहित कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर होली के इस मिलन समारोह को सफल बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता मजबूत होती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article