24.4 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

कर्ज से परेशान पैथोलॉजी संचालक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम खुडना खार में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्ज से परेशान एक युवक ने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी सुनील कुमार (30) पुत्र बुलाकी राम ने सुबह करीब नौ बजे मकान की छत पर बने कमरे का दरवाजा बंद कर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। उस समय परिवार के अन्य सदस्य नीचे अपने निजी कार्यों में व्यस्त थे। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया तो पत्नी प्रियंका उसे बुलाने छत पर पहुंचीं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर झांककर देखा तो सुनील फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह जोर-जोर से चीखने लगीं।

शोर सुनकर मोहल्ले और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया है कि मृतक की फैजबाग क्षेत्र में पैथोलॉजी लैब थी। पिता बुलाकी राम ने बताया कि सुनील ने आलू की फसल तैयार की थी, जिसके लिए उसने रिश्तेदारों और ग्रामीणों से कर्ज लिया था।

फसल तैयार करने में काफी खर्च आया और समय पर कर्ज अदायगी का दबाव बढ़ता जा रहा था। इसी कारण वह पिछले कुछ समय से काफी परेशान और मायूस रहता था। परिजनों के अनुसार घर में भी कुछ समय से आपसी विवाद की स्थिति बनी हुई थी। मृतक की पत्नी प्रियंका शिक्षामित्र हैं। सुनील अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मां का पिछले वर्ष देहांत हो चुका है। परिवार में छह वर्षीय पुत्र अनीश और पुत्री अर्चिता हैं। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। लोग कर्ज और पारिवारिक तनाव को आत्महत्या का कारण मान रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को औपचारिक सूचना दिए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article