22.1 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

चाइनीज मांझे से गला कटने पर केस दर्ज

Must read

केजीएमयू के डॉक्टर दीपक कुमार गुप्ता घायल, 25 फरवरी को चौक क्षेत्र में हुई थी घटना
लखनऊ। राजधानी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का खतरनाक असर एक बार फिर सामने आया है। 25 फरवरी को चौक क्षेत्र में बाइक से गुजर रहे केजीएमयू के डॉक्टर डॉ. दीपक कुमार गुप्ता का गला चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कट गया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने संबंधित थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पर लटक रहे मांझे की चपेट में आ गए। अचानक गले में तेज कट लगने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्ती बढ़ाने की बात कही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे मांझे का प्रयोग न करें और कहीं भी इसकी बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article