फर्रुखाबाद। होली पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर नगर के मुख्य बाजारों में भीड़ उमड़ती रही। लोगों ने त्यौहार की तैयारी में जमकर खरीदारी की बाजारों में रंग की दुकान सजे होने के कारण होली आ जाने का माहौल दिखाई दे रहा है।
नगर के पला बाजार लिंजीगंज तथा मुख्य बाजारों में खरीदारी का क्रम चलता रहा वहीं नमकीन और मिठाई की दुकानों पर भी लगी रही मिठाई की दुकानों पर रेडीमेड भुजिया और नमकीन की दुकानों पर जमकर बिक्री का क्रम देखा जा रहा है। बाजार में गन्ने और गेहूं की बालियों की दुकान भी सजी हुई हैं।






