फर्रुखाबाद। श्री महा मंगलेश्वर नाथ मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम पर चार दिवसी वार्षिक उत्सव का सुंदरकांड एवं भंडारे के साथ विराम हो गया।
श्री महा मंगलेश्वर नाथ मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम पुराना कोठा पार्चा पर वार्षिक उत्सव चिंतामणि सुंदरकांड पाठ समिति द्वारा सुंदरकांड कापाठ किया गया। जिसमें निर्मल दीक्षित प्रशांत सिंह कमलेश दीक्षित अनूप मिश्रा नागेश अग्निहोत्री घनश्याम बाजपेई पवन गुप्ता आदि समिति केसदस्यों नेसंगीत में सुंदरकांड का पाठ किया
“कवन सो काज कठिन जग माही जो नहीं होय तात तुम पाही”
के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया महा आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया भंडारा देर रात तक चलता रहा
भंडारे की व्यवस्था व्यवस्थापक योगेश मिश्रा मनोज मिश्रा,गौतम भदोरिया ,प्रमोद द्विवेदी दिनेश मिश्रा दिन्नू सौरभ भदौरियाआदि भक्तों ने सहयोग प्रदान किया।
श्री महा मंगलेश्वर मंदिर के चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हुआ समापन


