27 C
Lucknow
Wednesday, April 15, 2026

विशेष प्रवर्तन अभियान में 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 160 किलो लहन नष्ट

Must read

फर्रुखाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के पर्यवेक्षण में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह मय स्टाफ एवं कानपुर प्रवर्तन टीम के साथ जनपद के संदिग्ध ग्राम लकूला में दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध कच्ची शराब के निर्माण में प्रयुक्त लगभग 160 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कराया।

कार्रवाई के दौरान करीब 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस संबंध में दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। टीम द्वारा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों की तलाश भी की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के लिए प्रवर्तन कार्य लगातार जारी रहेगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article