जलालाबाद (शाहजहांपुर): तहसील जलालाबाद पहुंचे विधिक माप विज्ञान विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीमों ने ओवररेटिंग करने वाली दुकानों पर सख्ती दिखाई। सीनियर इंस्पेक्टर अरविंद मिश्रा, इंस्पेक्टर आलोक कुमार शर्मा और तहसीलदार अनुराग दुबे की टीम ने दो दुकानों पर छापेमारी कर चालान काट दिए। इस कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानें अचानक बंद हो गईं।
टीम ने सबसे पहले गुणारा मोड़ स्थित प्रमोद किराना स्टोर पर दबिश दी। वहां कांटे का सत्यापन लाइसेंस न मिलने पर दुकानदार का चालान कर दिया गया। इसके बाद बैंक ऑफ बरोदा के पास गली में श्याम प्रोविजन स्टोर पहुंचे। यहां एक ग्राहक ने सिगरेट की डिब्बी खरीदी, जिस पर 95 रुपये का भाव अंकित था, लेकिन दुकानदार ने 100 रुपये वसूल लिए।
मौके पर ही यह अनियमितता पकड़ी गई और स्टोर का चालान जारी हो गया। इंस्पेक्टर आलोक शर्मा ने चेतावनी दी कि सभी दुकानदार अपने तौल यंत्रों का सत्यापन कराएं, वरना आगे सख्त कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है, जो उपभोक्ताओं के हित में प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है। वहीं अन्य दुकानदार जो कालाबाजारी कर रहे हैं कमला पसंद सिगरेट को लेकर उनको भनक लगते ही उन्होंने अपने शटर गिरा कर भाग गए।
वहीं विधिक माप विज्ञान विभाग के इंस्पेक्टर आलोक कुमार शर्मा ने बताया जलालाबाद से कई दिनों से शिकायत आ रही थी ओवररेटिंग को लेकर जिसमें ज्यादातर कमला पसंद करमचंद और सिगरेट ओवरराइटिंग में बेची जा रही थी जिसमें दो दुकानदारों को चालान काटकर कार्रवाई की गई


