31 C
Lucknow
Friday, February 27, 2026

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा हुई रमजान के दूसरे जुमे की नमाज

Must read

फर्रुखाबाद।मुकद्दस रमजान के के दूसरे जुमे की नमाज नगर की प्रमुख मस्जिदों में हकीकत के साथ तथा सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई।
दोपहर बाद मस्जिदों में जुम्मे की नमाज पढ़ाई गई और किसी भी प्रकार की कोई भी अशांति नहीं पैदा हुई इस तरीके से सौहार्द की एक और मिसाल काम हो गई।रोजेदारों में विशेष श्रद्धा का माहौल देखा जा रहा है जुम्मे की नमाज की को लेकर से पुलिस प्रशासन सक्रिय बना रहा।मस्जिदों की सुरक्षा और जुमे की नमाज की व्यवस्था के लिए खासतौर से शहर कोतवाल के निर्देशन में सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।
शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने नमाज व होली को लेकर पुलिस प्रशासन को अलर्ट जारी किया था कि मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गयी कोई भी अप्रिय घटना न हो। जिसका पालन किया गया।खास तौर से घुमना स्थित जामा मस्जिद को लेकर प्रशासन अधिक चिंता में रहा क्योंकि यहां पर नमाजियों की भारी भीड़ एकत्र होती है। इसके अलावा दरगाह हुसैनियां मुजीबिया, रानी साहब की मस्जिद ,आम वाली मस्जिद सुनहरी मस्जिद , जान अली काजी साहब की मस्जिद , फतेहगढ़ चौराहा मस्जिद समेत आने छोटी वाली मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई है। जिसमें बड़ी तादाद में रोजेदारों ने भागीदारी की ।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने इन सभी स्थानों पर नमाज की व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की। इसके अलावा सादा वर्दी में भी पुलिस तैनात रही, साथ ही लोकल इंटेलीजेंस यूनिट के जवान भी पल-पल की जानकारी रखे रहे । मस्जिदों के प्रबंधक और इमाम नमाज की तैयारी के लिए पूरे दिन जुटे रहे। नमाज के समय सीसीटीवी कैमरे भी निगरानी रखी।इसके अलावा मोबाइल कैमरा की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई । डी एम व एसपी नमाज के दौरान पल-पल की जानकारी लेते रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article