फर्रुखाबाद:नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट (City Youth Industry Trade Board Mishra Group) के पदाधिकारियों पर फर्जी मुकदमे लगने पर जिला एवं नगर उद्योग व्यापार मंडल एवं जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट आंदोलन के चलते विवादित चौकी की इंचार्ज बजरिया का तबादला (transfer) कर दिया गया। जिस पर। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक में कहा कि आरोपी दारोगा के भ्रष्टाचारों के विरुद्ध विरुद्ध जांच होनी चाहिए जब तक जांच नहीं होती तब तक व्यापार मंडल बराबर आंदोलन करता रहेगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के चलते प्रदेश भर में ज्ञापन दिए जा रहे हैं इस जिसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक बजरिया चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह का ट्रांसफर किया गया है उससे व्यापार मंडल संतुष्ट नहीं है। जब तक मुकदमा वापस नहीं होगा और चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह की भ्रष्टाचार की जांच नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा । थाना मऊदरवाजा में ही व्यापारियों को जबरिया पकड़ कर जेल भेजने की धमकी देकर रिश्वत मांगने और न देने पर 151 की कार्यवाही करने वाले पुलिसकर्मी ,व्यापारियों से 10000 दस दस हजार रूपये मांगने न देने पर अज्ञात नाम में दर्ज दिखाकर जेल भेजने की धमकी देने वाले दरोगा को निलंबित करने की मांग संगठन की ओर से की गयी है।
इसके साथ ही इस मुकदमे के की जांच अधिकारी बदलने की मांग की गई और कहा गया फिर निकलेगा मशाल जुलूस सड़कों पर निकलेगि।होली और ईद के त्यौहार बाद पूरे जनपद में बाजार बंदी होगी।जरूरत पड़ने पर पूरा प्रदेश में भी बाज़ार बंदी कराने का भी होगा ऐलान संभव है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला जिला महामंत्री नरेश पालीवाल जिला महिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इख़लाक खान नगर महामंत्री राकेश सक्सेना नगर संयुक्त महामंत्री राम जी पाठक नगर कोषाध्यक्ष राजन रॉय जॉली राजपूत युवा जिला अध्यक्ष सुन्दर गुप्ता मंडल अध्यक्ष विशाल दुबे नगर चेयरमैन सरदार जगदीप सिंह छाबड़ा नगर प्रभारी ठाकुर सर्वेंद्र सिंह नगर अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन मनोज कुमार नगर अध्यक्ष उद्योग मंच अरुण कुमार अग्निहोत्री अंगूरी बाग अध्यक्ष डॉ0 महेंद्र कुमार श्रीवास्तव आई टी मंच नगर अध्यक्ष आयुष कुमार महामंत्री ऋतिक तिवारी मौजूद रहे। यह जानकारी नगर अध्यक्ष इखलाक खां ने दी।


