तीन लोगों की मौत, शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त
लखनऊ। रायबरेली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सीएम ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। साथ ही घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि हादसा रायबरेली जनपद में हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आवश्यकतानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन हादसे के कारणों की पड़ताल में जुटा है।






