ब्रजघाट तीर्थ नगरी में हार्ट अटैक से गई जान, रामपुर में संयुक्त निदेशक पद पर थे तैनात
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर स्थित ब्रजघाट तीर्थ नगरी में गंगा स्नान के दौरान एक पीसीएस अधिकारी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। घटना से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, पीसीएस अधिकारी बच्चू सिंह गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें सीपीआर देने का प्रयास किया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि बच्चू सिंह वर्तमान में रामपुर जनपद में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और परिजनों में शोक की लहर फैल गई।
स्थानीय पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है।
ब्रजघाट में हुई इस दुखद घटना के बाद प्रशासन ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here