फर्रुखाबाद: नवीन मंडी समिति कायमगंज में बाट माप अधिकारी श्रीमती बीनू तिवारी ने कैंप लगाया मंडी समिति के विभिन्न दुकानदारों ने अपने कांटे बाद लाकर कांटे व बांट पर मोहर लगवाई ।
बाट माप अधिकारी से वार्ता करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कहा किसी व्यापारी को कोई भी परेशानी नहीं होना चाहिए और ना ही ज्यादा किसी दुकानदार से पैसा लिया जाए । अधिकारियों ने कहा कि सभी व्यापारियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा एवं इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तार से सील लगाई जाएगी ।
इस मौके पर व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष इफ्तिखार भाई ,नीरज राठौर ऋषभ पालीवाल आदि लोग मौजूद रहे। शुगर के उपरांत कोतवाली प्रांगण में त्योहारों को लेकर बैठक की गई जिसमें आदेश अग्निहोत्री व अन्य पदाधिकारी ने भागीदारी करके अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे तथा पुलिस के अधिकारियों ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की सहयोग करने की बात कही।


