29.4 C
Lucknow
Tuesday, February 24, 2026

आईटी सिटी आवासीय योजना : 336 किसानों को मिलेंगे 870 विकसित भूखंड

Must read

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की बहुप्रतीक्षित आईटी सिटी आवासीय योजना को 28 फरवरी को औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। लखनऊ के सुल्तानपुर रोड पर विकसित की जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पहले चरण में लैंड पूलिंग नीति के अंतर्गत भूमि देने वाले 336 किसानों को कुल 870 विकसित भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
एलडीए बोर्ड की बैठक में योजना की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अंतिम रूप दे दिया गया है और इस पर मुहर लगना लगभग तय माना जा रहा है। प्राधिकरण के निर्णय के अनुसार लैंड पूलिंग, भूमि अर्जन और आपसी सहमति से क्रय के आधार पर भूमि जुटाने की प्रक्रिया अपनाई गई है। जिन भू-स्वामियों ने लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन योजना के लिए उपलब्ध कराई है, उन्हें विकसित भूखंड लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार जिन भू-स्वामियों के साथ लैंड पूलिंग एग्रीमेंट संपन्न हो चुके हैं, उन्हें योजना क्षेत्र में ही निशुल्क विकसित भूखंड दिए जाएंगे। सेक्टर-15, 16, 17 और 18 में भूखंडों का नियोजन किया जा रहा है। भू-स्वामियों की उपस्थिति में लॉटरी ड्रा का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
योजना के प्रथम चरण में 35 वर्गमीटर से लेकर 288 वर्गमीटर तक के आवासीय भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। लैंड पूलिंग करने वाले किसानों को भूखंड आवंटन के बाद आम नागरिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया खोली जाएगी। आम जनता के लिए भूखंडों की प्रस्तावित कीमत 4,000 रुपये प्रति वर्गफीट रखी गई है।
एलडीए अधिकारियों का कहना है कि आईटी सिटी योजना अपनी उत्कृष्ट सड़क संपर्क व्यवस्था और सुव्यवस्थित आधारभूत ढांचे के कारण आवासीय निवेश के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। सुल्तानपुर रोड पर विकसित हो रहा यह क्षेत्र भविष्य में आईटी और आवासीय गतिविधियों का प्रमुख हब बनने की दिशा में अग्रसर है।
योजना के शुभारंभ से एक ओर जहां किसानों को विकसित भूखंडों का लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर शहर के विस्तार और नियोजित विकास को भी गति मिलेगी। एलडीए का दावा है कि पारदर्शी लॉटरी प्रणाली और सुनियोजित विकास मॉडल के माध्यम से यह योजना राजधानी के रियल एस्टेट परिदृश्य में नई दिशा तय

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article