19.8 C
Lucknow
Monday, February 23, 2026

परीक्षा देने जा रही छात्राओं से छेड़छाड़,जान से मारने की धमकी

Must read

उत्तर प्रदेश सरकार की एंटी रोमियो टीम के दावे फ़ैल,,

पीड़िताओं के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर कार्रवाई की मांग

शाहजहांपुर: बोर्ड परीक्षा देने जा रही दो 16 वर्षीय छात्राओ के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने थाना कोतवाली चौक में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, पीड़िता कक्षा 10 की छात्रा है और उसकी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा केंद्र इस्लामिया इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए आते-जाते समय मोहल्ला रोशनगंज निवासी एक युवक विनय उर्फ सचिन पुत्र सुशील अपने भाई गुल्ली के साथ छात्रा को कई बार परेशान कर चुका है। आरोप है कि 23 फरवरी को जब छात्रा परीक्षा देकर वापस लौट रही थी, तभी केरूगंज चौराहे पर दोनों आरोपितों ने दोनों छात्राओं को जबरन पकड़ लिया और बदनीयती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। राहगीरों के विरोध के बाद दोनों मौके से फरार हो गए, जाते-जाते धमकी दी कि अगली बार बच नहीं पाओगी। पीड़ित पिता ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से हैं और घटना के बाद से पूरे परिवार में भय का माहौल है। आरोपितों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article