सिंगापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के दौरान एक अत्याधुनिक एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस एवं मरम्मत (एमआरओ ) यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस प्रोजेक्ट की पूरी कार्यप्रणाली और तकनीकी क्षमताओं के बारे में विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि सिंगापुर ने विमान मरम्मत, ओवरहॉलिंग और इंजीनियरिंग सेवाओं के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है। यहां अत्याधुनिक हैंगर, प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ और उच्च सुरक्षा मानकों के साथ विमानों की नियमित जांच और मरम्मत की जाती है।
मुख्यमंत्री को बताया गया कि यह यूनिट अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को मेंटीनेंस सेवाएं प्रदान करती है और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित हुई है।
आधुनिक डायग्नोस्टिक उपकरण
हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग सिस्टम
प्रशिक्षित एविएशन टेक्नीशियन
समयबद्ध ओवरहॉलिंग प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में संभावनाएं
सीएम योगी ने एविएशन सेक्टर में निवेश और कौशल विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (एमआरओ ) हब विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे रोजगार सृजन और तकनीकी कौशल को बढ़ावा मिलेगा।दौरे को राज्य में एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस यूनिट का किया निरीक्षण, एविएशन सेक्टर में सहयोग पर चर्चा


