खुटार, शाहजहाँपुर: जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना खुटार पुलिस (Khutar police) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर गलत काम करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी 2026 को एक पीड़िता द्वारा थाना खुटार में तहरीर दी गई थी। पीड़िता का आरोप था कि अभियुक्त नीरज (पुत्र राम शंकर) ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 44/26, धारा 69/356(2) बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष खुटार के नेतृत्व में गठित टीम आज यानी 22 फरवरी को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गोला रोड से जुड़ी सड़क पर घेराबंदी की। सुबह करीब 09:30 बजे पुलिस ने वांछित अभियुक्त नीरज को धर दबोचा।


