19.4 C
Lucknow
Sunday, February 22, 2026

प्रेम, आशीर्वाद और साधना के संगम के बीच विवाह बंधन में बंधे तीन युगल

Must read

शाहजहांपुर: प्रेम, आशीर्वाद और अध्यात्म के संगम के बीच परिणय सूत्र बंधन का साक्षी बना राम चन्द्र मिशन आश्रम, जहाँ बसंत उत्सव में तीन विवाह (Marriage) पवित्र रीति से संपन्न हुए। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य कमलेश डी. पटेल (दाजी) ने अपने सान्निध्य और आशीर्वाद के साथ इन विवाह को संपन्न कराया ।

पहला विवाह दिल्ली के जतिन के साथ सतना की आख्या ने एक-दूसरे को वरमाला अर्पित कर प्रेम और विश्वास के सूत्र में बंधने की प्रतिज्ञा ली। दूसरा विवाह गोंडा उत्तर प्रदेश की ममता के बस्ती के वेदप्रकाश के साथ हुआ।नवदम्पति ने पूज्य दाजी से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने वैवाहिक जीवन की शुभ शुरुआत की। तीसरे विवाह में कान्हा हैदराबाद के चित्रांश और सुशहाली ने वैदिक परंपराओं के साथ सात्विक भाव से परिणय सूत्र में बंधकर दाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

तीनों नवदम्पतियों को पूज्य दाजी ने प्रसाद प्रदान कर मंगल कामनाएँ दीं और उनके दांपत्य जीवन को प्रेम, संयम तथा सेवा के पथ पर अग्रसर होने का संदेश दिया। इस प्रकार बसंत उत्सव का यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि संस्कारों, संवेदनाओं और साधना के साथ वैवाहिक जीवन की प्रेरक मिसाल बन गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article