कुम्हारुआ मे खाद के गड्ढे व आवादी, चकमार्ग पर अबैध कब्जा कर कृषि कार्य करने का एक व्यक्ति पर आरोप ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम कुम्हरूआ के ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य हनीफ के नेतृत्व में एक ज्ञापन तहसील समाधान दिवस (Tehsil Samadhan Diwas) में उपजिलाधिकारी प्रभात राय को देकर बताया की गाटा सं० 250 खाद के गड्डे व गाटा सं0 249क आवादी व गाटा सं0 316 चकमार्ग उद्धहरण खतौनी के अभिलेखों में दर्ज है इन गाटों के रकवे को संग्रह अमीन कमाल किशोर पुत्र जगत सहाय व इनके सगे भाई प्रेमकिशोर, श्याम किशोर, राजकिशोर, व सूर्यप्रकाश व अनरूद्ध श्रीवास्तव ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर कृषि कार्य कर रहे है जब ग्रामीण सरकारी भूमि व चकमार्ग को छोड़ने को कहते हैं तो यह लोग शिकायतकर्ताओं को पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमें में फसाकर पिटाई कराकर जेल भिजवाने की धमकी देते हैं।
ग्रामीणों ने खाद के गड्डे व आवादी व चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य हनीफ रमेश राठौर मुंशीर सुभाष पाल जमीर अशोक, कन्हैयालाल दुर्वेश आदि के हस्ताक्षर हैं।


