परिवर्तन चौक बना छावनी, यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन
लखनऊ। सर्वण मोर्चा के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। परिवर्तन चौक और आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सर्वण मोर्चा ने यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। प्रदर्शन के मद्देनजर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना जताई गई थी।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात किया है।
ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था
अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है। साथ ही आम नागरिकों से अनावश्यक भीड़भाड़ से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा गया है।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।





