20.5 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

28 फरवरी तक इग्नू में प्रवेश का मौका, तिलक महाविद्यालय केंद्र पर प्रक्रिया तेज

Must read

औरैया: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर जनपद में उत्साह बढ़ गया है। तिलक महाविद्यालय (Tilak College) में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र पर अब प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई है, जिससे इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन का अतिरिक्त अवसर मिल गया है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. रवि कुमार ने बताया कि इग्नू का पाठ्यक्रम न केवल औपचारिक शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थी नौकरी के साथ-साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं, जो वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है।

समन्वयक उपनिदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा ने जानकारी दी कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उन विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत शुल्क छूट प्रदान की जाएगी, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

अध्ययन केंद्र पर हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास जैसे पारंपरिक विषयों के अलावा विभिन्न आनर्स पाठ्यक्रम एवं रोजगारपरक डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। इग्नू समन्वयक डॉ. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अध्ययन केंद्र पर संपर्क कर 28 फरवरी तक प्रवेश सुनिश्चित करें और अपने करियर को नई दिशा दें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article