20.5 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

दिव्यांग खिलाड़ी हार जीत के लिये नहीं, दिल से खेलता है: रेखा यादव

Must read

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई एवं पद्मश्री अजीत वाडेकर की स्मृति में टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता अटल-अजीत मेमोरियल ट्रॉफी (National Disabled Cricket Competition Atal-Ajit Memorial Trophy) का भव्य उद्घाटन रुइया मैदान (मेडिकल ग्राउंड) पर आयोजित हुआ जिसे नेपाल की सांसद श्रीमती रेखा यादव मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी (Disabled players) हार जीत के लिये नहीं बल्कि दिल से खेलता है। दिव्यांगजनों के साथ पारिवारिक स्तर पर भी भेदभाव होता है यद्यपि कि उन्हें अवसर प्रदान किया जाए तो वे सभी क्षेत्रों में उच्च प्रदर्शन करने में सक्षम हैं उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत एवं नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ एवं ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव डॉ संजय चौरसिया ने कहा कि क्रिकेट के माध्यम से हम लोग दिव्यांग जनों के जीवन में सकारात्मक का भाव जागृत करना चाहते हैं तथा दिव्यांगबंधु डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि हम लोगों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सभी खेलों में उत्कृष्ट बनाना है।

इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रो ए के नेमा महासचिव, क्रीडा परिषद, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, सिस्टर संगीता जे के संस्थापक किरण सोसायटी, डॉ अशोक चौरसिया महामंत्री काशी क्षेत्र भाजपा, राजन श्रीवास्तव प्रसिद्ध पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी, डॉ मनोज तिवारी, युग तिवारी संयोजक, अभिषेक पांडेय सहसंयोजक, नमिता सिंह उपस्थित रहें। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई तथा पद्मश्री अजीत वाडेकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मदन मोहन वर्मा तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन डॉ तुलसी दास ने किया।

बीएचयू के मेडिकल ग्राउंड पर अटल बिहारी शताब्दी वर्ष में अटल-अजीत मेमोरियल ट्रॉफी के दसवें संस्करण का शुभारंभ किया गया। इस बार अटल-अजीत मेमोरियल ट्रॉफी उत्तर प्रदेश और बिहार के टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज के रूप में खेला जा रहा है जो की बेस्ट ऑफ 3 के फॉर्मेट पर आधारित है,जिसमें तीन में से दो मुकाबले जीतने वाली टीम टूर्नामेंट की विजेता होगी ।

मैच के पहले मुकाबले में बिहार के कप्तान कुमार देव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। अमित कुमार ने 36 गेंदों पर शानदार 40 (5 चौके) रन बनाए। बिहार की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रनों का स्कोर बनाया। उत्तर प्रदेश की तरफ से दिनेश कुमार व जेपी सिंह ने 2-2 विकेट लिए ।जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य को हासिल कर लिया। उत्तर प्रदेश की टीम की तरफ से रंजीत ने 32 गेंद में 4 चौकों की मदद से सर्वाधिक 34 रन बनाएं । बिहार के तरफ से दीपक व प्रताप ने एक-एक विकेट लिए। राहुल सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । आशीष सेठ व अमूल्य उपाध्याय ने शानदार कमेंट्री किया।

डॉ मनोज तिवारी
मीडिया प्रभारी
मो.न. 9415997828 व 8090000554

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article