29.8 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

शादी से लौट रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Must read

फर्रुखाबाद| कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान मनीष कुमार गंगवार (45) पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम फरीदपुर सैदबाड़ा, थाना शमसाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मनीष कुमार अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए कायमगंज क्षेत्र स्थित चीनी मिल के पास एमके गार्डन गए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद वह देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वह पपड़ी गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष कुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने जब तक उन्हें संभालने की कोशिश की, तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही कायमगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने बताया कि मनीष कुमार मिलनसार और मेहनती स्वभाव के व्यक्ति थे तथा खेती-बाड़ी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से पत्नी और बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और प्रशासन से जल्द आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी और हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक को शीघ्र चिन्हित कर गिरफ्तार किया

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article