फर्रुखाबाद। प्रयागराज बोर्ड की द्वितीय पाली में हुई इंटर की परीक्षा में 4. 67 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न केदो पर परीक्षा हुई जिसमें प्रशासन शिक्षा विभाग की तगड़ी निगरानी रही।
बुधवार को सुबह प्रथम पाली में हाई स्कूल के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी दूसरी पाली में दो से लेकर शाम 5:00 बजे तक इंटर के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भागीदारी की दोनों ही पारियों में सुरक्षा व्यवस्था काफी अच्छी रही। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इंटर की परीक्षा में 21 429 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 11 8 31 बालक 95 98 बालिकाएं पंजीकृत थे।
परीक्षा के समय 618 बालक तथा 382 बालिकाओं ने परीक्षा नहीं दी। कल 1000 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे तथा 20429 विद्यार्थियों ने विभिन्न केंदो पर परीक्षा दी। पर्चा को संपन्न करने के लिए स्क्वाड बनाए गए हैं जिनकी निगरानी में परीक्षा प्रारंभ हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा की परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए निर्देश सभी को निर्देशित किया गया है अगर कहीं पर गड़बड़ी पाई जाती है तो उसे पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी हर हाल में पारदर्शी परीक्षा संपन्न करनी है।


