21 C
Lucknow
Wednesday, February 18, 2026

फर्रुखाबाद में जमीनी विवाद ने लिया उग्र रूप, युवक की पिटाई कर बाइक फूंकी

Must read

मारपीट के बाद 10 हजार रुपये लूटने का भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद। जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र के नगला खेम रेगाई गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक में आग लगाए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित युवक ने आरोपियों पर मारपीट के साथ नगदी लूटने का भी आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, गांव में चल रहे भूमि विवाद के चलते कुछ लोगों ने युवक की जमीन पर लगे खंभे उखाड़ने शुरू कर दिए। युवक ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक की बाइक में भी आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान दबंगों ने उससे लगभग 10 हजार रुपये भी छीन लिए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। घायल युवक को उपचार के लिए भेजा गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है, लेकिन इस तरह की घटना ने माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article