शाहजहांपुर: शहर के रोडवेज बस स्टेशन (Roadways bus station) के पास बने रेन बसेरा डारमेट्री के नजदीक एक नाले में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जब नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए।
घटना की सूचना तुरंत कोतवाली सदर बाजार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।
इसके बाद सदर बाजार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


